{"_id":"68b72a242a1c2c14d2043574","slug":"boundary-walls-will-be-built-in-29-government-schools-rs-693-crore-will-be-spent-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139842-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 29 राजकीय विद्यालयों बनेगी चहारदीवारी, खर्च होंगे 6.93 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 29 राजकीय विद्यालयों बनेगी चहारदीवारी, खर्च होंगे 6.93 करोड़ रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 6.93 करोड़ रुपये से चहारदीवारी बनाई जाएंगी। इसके लिए शासन से मिली राशि विद्यालयों में पहुंच गई है। आगामी दो माह में सभी स्कूलों में चहारदीवारी का काम पूरा होने की उम्मीद है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि जिले में 50 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 29 विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है। इसके लिए विभाग की ओर से पिछले दिनों प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस पर शासन ने धनराशि जारी कर दी है। शासन से मिली 6.93 करोड़ की राशि सभी 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को भेज दी गई है। इन स्कूलों में चहारदीवारी के साथ मुख्य द्वार भी बनवाया जाएगा।
बताया कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि निर्माण कार्य में अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा दो महीने में काम पूरा करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।