फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Both the inspectors, the outpost in-charge and the sub-inspector were suspended

Bulandshahar News: दोनों इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी और उपनिरीक्षक निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Both the inspectors, the outpost in-charge and the sub-inspector were suspended
बुलंदशहर। 14 नवंबर को डीआईजी कलानिधि नैथानी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान गैंगरेप पीड़िता को रोकने पर हंगामा हो गया। डीआईजी ने गैंगरेप पीड़िता की शिकायत सुनते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर खुर्जा कोतवाल पंकज राय को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता के मामले में विवेचना में लापरवाही पर निरीक्षक दिग्विजय नाथ शाही को भी लाइन हाजिर किया गया। इसके बाद दूसरे मामले में एक गैंगरेप पीड़िता ने खुर्जा कोतवाली की एक चौकी के प्रभारी शुभम राठी और उपनिरीक्षक इकराम अली पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद इन दोनों को भी लाइन हाजिर कर दिया गया था। बुधवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर खुर्जा कोतवाली में टेंट लगवाने पर लाइन हाजिर हुए निरीक्षक पंकज राय को निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह अन्य मामलों में लापरवाही पर अतिरिक्त निरीक्षक दिग्विजय नाथ शाही, प्रभारी चौकी बाग रिसालदार शुभम राठी और उपनिरीक्षक इकराम अली को भी निलंबित कर दिया गया है। चारों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed