{"_id":"600daa458ebc3e2e790068c0","slug":"bord-exam-bulandshahr-news-gbd2125831177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन फरवरी से शुरू होगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन फरवरी से शुरू होगी इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बोर्ड ने गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रयोगात्मक परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने तीन फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यालयों के कक्षों और उपकरणों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाए। यह कार्य प्रयोगात्मक परीक्षा तक जारी रहेगा। प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के हैंडवॉश, थर्मल स्क्रीनिंग और प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की जाए। विद्यालय के प्रवेश द्वार से लेकर कक्ष तक सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाए। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में करवाई जाए और इसकी वीडियो फुटेज सुरक्षित रखी जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि परिषद के सचिव की ओर से जारी गाइडलाइन प्राप्त हो गई है। इसका सख्ती से पालन करवाया जाएगा। संवाद