{"_id":"6aeafc62e0a3535a75091d4c","slug":"body-of-young-was-found-in-a-sugarcane-field-in-bibinagar-man-missing-for-five-days-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कभी घर नहीं लौटूंगा': बुलंदशहर में खेत में मिला युवक का शव, पांच दिन से था लापता; पत्नी से होता था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कभी घर नहीं लौटूंगा': बुलंदशहर में खेत में मिला युवक का शव, पांच दिन से था लापता; पत्नी से होता था झगड़ा
Wed, 04 Nov 2026 03:06 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीबीनगर (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, बीबीनगर (बुलंदशहर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:06 PM IST
सार
बुलंदशहर में पांच दिन से लापता एक युवक का शव खेत में मिला है। युवक झगड़े के बाद लापता हुआ था। बताया जा रहा है कि उसने कहा था, 'कभी घर नहीं लौटूंगा'।
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के गांव मड़ौना जाफराबाद में पांच दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव मड़ौना जाफराबाद निवासी सोनू 40 वर्ष पुत्र सतेंद्र पिछले शुक्रवार से लापता था। बुधवार को किसान अजीत के खेत में भूसे के कमरे के पीछे उसका शव पड़ा मिला। शव पुराना होने के कारण फूल गया था और दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
मृतक के पिता सतेंद्र ने बताया कि सोनू नशे का आदी था। कई बार उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। पिछले शुक्रवार को भी उसने शराब पी रखी थी और घर में झगड़ा कर रहा था। जिसकी सूचना डायल 100 पर दी गई थी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार उस दिन वह जहर की दो पुड़िया लेकर आया था, एक पुड़िया कटोरी में घोल रखी थी और कभी घर न लौटने की बात कहकर घर से निकल गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार को खेत में शव मिलने की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक अपने पीछे पत्नी सविता, 17 वर्षीय बेटा अक्षय और 11 वर्षीय बेटी वैष्णवी को छोड़ गया है। सूचना पर बीबीनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि मृतक के पिता सतेंद्र की तहरीर पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।