{"_id":"6a70cbbd6158ca6590014dc4","slug":"body-of-tailor-missing-for-seven-days-found-in-roadside-field-bulandshahr-news-c-133-1-bul1016-161727-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बोहिच गांव में शिव की मूर्ति पर पेशाब करने का आरोप, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बोहिच गांव में शिव की मूर्ति पर पेशाब करने का आरोप, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बोहिच स्थित शिव शक्ति मंदिर में शिव मूर्ति के साथ अशोभनीय कृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
सोमवार की सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने मंदिर की छत पर स्थापित शिव मूर्ति के नीचे पेशाब कर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी के साथ वीडियो बनाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने मंदिर में शिव की नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान शिव कुमार ने बताया कि गांव में पूरी तरह शांति का माहौल है। उन्होंने कहा कि दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।