{"_id":"6a49f09ad835520e48066112","slug":"body-of-newborn-found-buried-in-bulandshahr-accused-woman-in-custody-2026-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नवजात के दो टुकड़े किए, फिर घर के पीछे फेंके हिस्से, कुत्तों ने खींचे तो पड़ोसी ने मिट्टी में गाड़ दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवजात के दो टुकड़े किए, फिर घर के पीछे फेंके हिस्से, कुत्तों ने खींचे तो पड़ोसी ने मिट्टी में गाड़ दिए
Sun, 05 Jul 2026 11:28 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:28 AM IST
सार
यूपी के बुलंदशहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मिट्टी में दफन नवजात का शव मिला है। शव दो हिस्सों में बंटा था। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर में नवजात का शव मिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवजात के दो टुकड़े मिट्टी में दबे मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है साथ ही टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के नरसेना थाना इलाके के गांव दौलतपुर में एक नवजात शिशु का शव जमीन में दबा मिला है। पुलिस को 112 पर इसकी सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह मामला गांव की वाल्मीकि बस्ती का है। शव सुअर बाड़े में जमीन में दबा मिला, जिसके बाद पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बदनामी के डर से नवजात को दो टुकड़ों में कर घर के पीछे घास में फेंका गया था। कुत्तों के शव को खींचकर बाहर लाने पर पड़ोसियों ने उसे मिट्टी में गाड़ दिया था।

बात खुलने पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मिट्टी से बाहर निकाला। पुलिस ने गिरफ्तारी के डर से फरार हुई आरोपी महिला को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर रही है।
आरोपी महिला की पृष्ठभूमि
आरोपी महिला के पति की 8 साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने बच्चों और सास के साथ रहती थी। करीब 2 साल पहले उसकी सास की भी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद महिला के पड़ोसी युवक से संबंध बन गए थे।
आरोपी महिला के पति की 8 साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने बच्चों और सास के साथ रहती थी। करीब 2 साल पहले उसकी सास की भी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद महिला के पड़ोसी युवक से संबंध बन गए थे।
घटना और पुलिस कार्रवाई
गर्भवती होने के बाद महिला ने 1 जून को शिशु को जन्म दिया था। बदनामी के डर से उसने नवजात को दो टुकड़ों में कर फेंक दिया। कुत्तों द्वारा शव बाहर निकालने पर पड़ोसियों ने उसे मिट्टी में दबाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच में पुलिस गहनता से जुटी हुई है।