फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Body of missing youth found in drain

Bulandshahr: नाले में मिला लापता युवक का शव, आग में झुलसे दुकानदार की उपचार के दौरान मौत

Sun, 04 May 2025 02:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 04 May 2025 02:14 PM IST
सार

कायस्थवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे उन्हें सिरोधन रोड नाले में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
Body of missing youth found in drain
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

कायस्थवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे उन्हें सिरोधन रोड नाले में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों ने मृतक की शिनाख्त नगर के मोहल्ला रामपुर शेखवाड़ा निवासी शाहिद पुत्र यूनुस के रूप में की।  परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मुजाहिद ने मृतक की शिनाख्त अपने बड़े भाई शाहिद के रूप में की। 

विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक शुक्रवार से लापता था और परिजनों द्वारा  इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। रविवार को परिजन गुमशुदगी दर्ज करने के लिए चौकी पहुंचे थे। जिन्हें रिपोर्ट दर्ज करने को कोतवाली भेजा गया था। परिजनों के पहुंचने के कुछ समय बाद ही शव को नाले से बरामद कर लिया गया। नाले में शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के भाई मुजाहिद ने बताया कि शाहिद अविवाहित था और मजदूरी करता था। वह उनके पड़ोस में ही अलग मकान में रहता था। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक नशे का आदी था।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीज नहीं दी है।
विज्ञापन


आग में झुलसे दुकानदार की उपचार के दौरान मौत
पहासू के पठान टोला मोहल्ला में पांच दिन पहले दुकान में आग लगने के बाद झुलसे दुकानदार शमीम अख्तर (55) की शनिवार रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजनों ने आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया है।  पठान टोला मोहल्ला निवासी रिजवान उमर ने बताया कि उनके भाई शमीम अख्तर की पठान टोला मोहल्ला में परचून की दुकान है और उसी के ऊपर उनका घर है। 29 अप्रैल की रात अचानक शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई, जिसकी लपटें ऊपर कमरे तक पहुंची तो शमीम व उनकी पत्नी बुशरा को जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार काफी सावधानी से घर से बाहर आ गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। इसमें दुकान का शटर बंद था, जिस कारण पानी अंदर नहीं जा रहा था। ऐसे में शमीम शटर खोलने के लिए गए तो आग की चपेट में आ गए, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गए थे। इसके बाद परिजन आग में झुलसे हुए शमीम को लेकर पहासू सीएचसी पहुंचे, जहां से उनको अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया। 


अलीगढ़ मेडिकल गए तो वहां से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित भाई रिजवान ने बताया कि शनिवार रात को उपचार के दौरान शमीम की मौत हो गई। इस संबंध में लिखित रूप से पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed