फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   body of a youth found shot dead on the road

Bulandshahr: सड़क पर पड़ा मिला युवक का गोली लगा शव, हत्या की आशंका; तलाकशुदा पत्नी से चल रहा था विवाद

Thu, 09 Jan 2025 01:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 Jan 2025 01:18 PM IST
सार

बुलंदशहर देहात कोतवाली के गांव सराय छबीला निवासी 40 वर्षीय पवन कुमार का शव बुधवार देर रात गांव के रास्ते पर पड़ा मिला। मृतक के सिर से काफी खून बह रहा था और पास में ही एक तमंचा और सब्जी का थैला पड़ा हुआ मिला।

विज्ञापन
body of a youth found shot dead on the road
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर देहात कोतवाली के गांव सराय छबीला निवासी 40 वर्षीय पवन कुमार का शव बुधवार देर रात गांव के रास्ते पर पड़ा मिला। मृतक के सिर से काफी खून बह रहा था और पास में ही एक तमंचा और सब्जी का थैला पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने पत्नी समेत तीन लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय छबीला निवासी पवन कुमार मजदूरी कर अपना व परिवार का भरन पोषण करते थे। उनका अपनी पत्नी से बीते काफी समय से विवाद चल रहा था। करीब ढाई माह पूर्व उसका अपनी पत्नी से तलाक भी हो गया था। बताया गया कि बुधवार शाम को वह घर से कहीं जाने की बात कह कर निकाला था। लेकिन, रात करीब नौ बजे परिजनों को ग्रामीणों ने सूचना दी कि पवन का शव गांव के रास्ते पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। परिजनों ने मृतक की पत्नी और तीन अन्य लोगों पर हत्या कर तमंचा वहीं फेंकने की आशंका जताई है। जिससे कि मृतक द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो सके। वहीं, एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसपी सिटी को लगाया गया है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed