फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Body building championship

बॉडी बिल्डिंग नेशनल चैंपियनशिप में हैदर अली बने विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Body building championship
रविंद्र नाट्यशाला में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : BULANDSHAHR
बॉडी बिल्डिंग नेशनल चैंपियनशिप में हैदर अली बने विजेता
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के प्रदर्शनी मैदान स्थित हॉल में शनिवार रात नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से आए बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता छह वर्गों में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन आईबीबीएफएफ द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि सतवीर गुर्जर, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार और अन्य राज्यों से आए जज द्वारा विजेताओं का चयन किया गया। आईबीबीएफएफ के अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन आईबीबीएफएफ के संस्थापक कुलबीर सिंह चौधरी की द्वितीय पुण्यतिथि के चलते किया गया। बताया कि 60 किग्रा में सोनू राजपूत, 65 किग्रा में वसीम खान, 70 किग्रा में नदीम अहमद, 75 किग्रा में विकास कौशिक, 80 किग्रा में जुबेर खान और 85 किग्रा में हैदर अली विजेता घोषित किए गए। बताया कि विजेता और उपविजेता बॉडी बिल्डरों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह, मुकेश पंवार, अनस रहमान, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अख्तर अब्दाली, रणवीर सिंह सैनी और रफीक अहमद समेत अन्य पदाधिकारी और व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed