फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bodies of lovers found hanging from a tree

Bulandshahar News: पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Bodies of lovers found hanging from a tree
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरोरा/डिबाई। थाना डिबाई क्षेत्र से तीन दिन पूर्व लापता हुए प्रेमी युगल के शव नरौरा थाना क्षेत्र में राजघाट कसेर कला मार्ग पर मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटके मिले हैं। पास में ही उनकी बाइक खड़ी थी।
युवक की उम्र करीब 20 साल और लड़की की 14 वर्ष बताई जा रही है। किशोरी के भाई ने बुधवार को थाना डिबाई में युवक के खिलाफ उनकी नाबालिग बहन को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेसिंक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों में काम करने के लिए गए तो उन्होंने राजघाट कसेर कला मार्ग से करीब सौ मीटर जंगल की ओर खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से एक युवक और एक लड़की का शव लटकते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारा। पास में युवक की बाइक खड़ी थी। जमीन पर उसका बैग पड़ा हुआ था। बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने युवक की शिनाख्त डिबाई थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी गगन 20 वर्ष के रूप में हुई।
वहीं, 14 वर्षीय किशोरी की पहचान उसी गांव के निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की।

किशोरी के भाई ने 27 मई को गगन के खिलाफ उनकी नाबालिग बहन को बहलाकर ने जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed