फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Board exams

बोर्ड परीक्षा : 500 मीटर की परिधि में बंद रहेंगी फोटो स्टेट की दुकानें व साइबर कैफे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Board exams
बुलंदशहर। जिले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी सेंटरों के 500 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट की दुकानें और साइबर कैफे परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस वर्ष कुल 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां लगभग 84,044 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल होए इसके लिए अभी से तैयारी को शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर की परिधि में स्थित फोटोस्टेट मशीनें और साइबर कैफे परीक्षा अवधि के बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और उड़न दस्तों की निगेहबानी रहेगी। निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी जाए। इसको लेकर निर्देश दिए हैं। वहीं कहा कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई जाएगी। है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति या संचालक आदेश का उल्लंघन करते हुए फोटोस्टेट मशीन या साइबर कैफे संचालित करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा हैं। केंद्रों की सुविधाओं का भी समय-समय पर जायजा लिया जा रहा है, ताकि परीक्षा शुरू होने पर किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed