{"_id":"66a004383e351d8cf20a5834","slug":"block-development-officer-trapped-in-charges-of-illegal-extortion-lucknow-affiliate-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-119219-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अवैध उगाही के आरोपों में फंसीं खंड विकास अधिकारी लखनऊ संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अवैध उगाही के आरोपों में फंसीं खंड विकास अधिकारी लखनऊ संबद्ध
विज्ञापन
बुलंदशहर। अवैध उगाही के आरोप में फंसी गुलावठी की खंड विकास अधिकारी सृष्टि पाठक को तत्काल प्रभाव से कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास उप्र लखनऊ संबद्ध कर दिया गया है। यह निर्देश अनु सचिव अजय कुमार मिश्र ने जारी किए हैं। सृष्टि पाठक पर ग्राम सचिवों से, निरीक्षण के नाम पर व शिकायतों के निस्तारण पर अनुचित राशि की मांग करने जैसे संगीन आरोप लगे हैं।
जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने बताया कि गुलावठी की खंड विकास अधिकारी सृष्टि पाठक पर पिछले दिनों क्षेत्र के ग्राम सचिवों से अनुचित तरीके से धनराशि की मांग किए जाने। निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के नाम पर पंचायत सचिवों को परेशान करने और आईजीआरएस शिकायतों के नाम पर धनराशि की मांग किए जाने के अलावा महिला सशक्तिकरण के लिए बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की शिकायतों का निवारण न किए जाने के आरोप लगे थे।
इस शिकायत शासन के निर्देश पर जांच हुई थी, जिसमें लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस पर अब आयुक्त, ग्राम्य विकास उप्र लखनऊ अनु सचिव अजय कुमार मिश्र ने राज्यपाल की स्वीकृति प्रदान कर सृष्टि पाठक को लखनऊ संबद्ध कर दिया है। साथ ही लगे आरोपों की जांच की आगामी जांच के लिए संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ को जांच अधिकारी नामित किया है।