{"_id":"58e935634f1c1bac2b5b4872","slug":"blades-and-cash-in-jail-in-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में जेल में मिले ब्लेड और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में जेल में मिले ब्लेड और नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसएसपी की छापामारी में शनिवार को जेल सुरक्षा की पोल खुल गई। तलाशी के दौरान बंदियों के पास से ब्लेड और हजारों रुपये की नकदी समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले। जिस पर डभ्एम-एसएसपी ने जेल अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई। बरामद सामान को सील कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब 6.30 बजे जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह और एसएसपी सोनिया सिंह पुलिस बल के साथ जिला कारागार पहुंचे। उनके पहुंचते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम-एसएसपी ने अपनी मौजूदगी में जेल बैरकों की सघन तलाशी कराई।
विज्ञापन
तलाशी में हत्या के मामले में बंद कैदी के पास से 3400 रुपये और बलात्कार के मुल्जिम से 10 हजार रुपये मिले। इसके अलावा कई बंदियों के पास से भारी संख्या में ब्लेड बरामद हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अलावा कई और आपत्तिजनक चीजें जिला कारागार से बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम-एसएसपी ने जेल प्रशासन के साथ मीटिंग की। मीटिंग में जेल की लचर व्यवस्था पर अफसरों ने नाराजगी जताई और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने जेल अधीक्षक पर कई मामलों को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर की।
जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि यह रूटीन निरीक्षण था। इसमें काफी आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। उन्हें सील करा दिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि डीएम-एसएसपी ने निरीक्षण के बाद आवश्यक निर्देश दिए हैं।