Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   black fungus

ब्लैक फंगस का आठवां केस, इलाज का इंतजाम अब भी नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
ब्लैक फंगस का आठवां केस, इलाज का इंतजाम अब भी नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार कराने आई एक महिला मरीज को ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने पर हायर मेडिकल सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। यह जिले का अब तक का आठवां केस है और दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के इंतजाम नाकाफी है। उन्हें रेफर कर दिया जा रहा है।
शहर निवासी एक महिला को कानों में समस्या हो रही थी। शुक्रवार को वह जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए पहुंचीं। ईएनटी सर्जन डा. अरुण कुमार ने जब महिला के कानों की जांच की तो उन्हें कुछ संदिग्ध दिखा। इस दौरान पीड़िता के चेहरे पर भी सूजन आ रही थी। ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने पर डा. अरुण ने सीएमएस को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद सीएमएस द्वारा गठित तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पीड़िता की जांच करते हुए हायर मेडिकल कॉलेज सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। अभी तक जिले में कुल आठ लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी हैै। इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोगों की रिपोर्ट का इंतजार विभाग को है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस का जिले में नहीं है इलाज
भले ही सरकार, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का दम भरता है, लेकिन जिले में ब्लैक फंगस का इलाज अभी तक उपलब्ध नहीं है। हालात यह हैं कि संदिग्ध मरीजों को जांच और उपचार के लिए नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला को ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे हैं। कोरोना से रिकवर होने के बाद उन्हें कानों में समस्या हो रही थी। जांच के लिए मरीज को मेरठ रेफर कर दिया गया है। - डा. राजीव प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed