फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   black fungus

ब्लैक फंगस के रोगियों को निशुल्क दवा देंगे मंडलायुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
black fungus
ब्लैक फंगस के रोगियों को निशुल्क दवा देंगे मंडलायुक्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना महामारी के दौर में ब्लैक फंगस के कारण लोगों में भय का माहौल है। सरकार ने महामारी की गंभीरता को देखते हुए अब ब्लैक फंगस की दवाई की उपलब्धता की जिम्मेदारी मंडलायुक्त को दी है। इसके साथ ही दवाई की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए अफसरों को अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।

कोरोना महामारी के बीच अब ब्लैक फंगस पैर पसार रही है। इस बीमारी को बढ़ता देख एक बार फिर संभावना है कि ब्लैक मार्केटिंग बढ़ जाए। रेमेडेसिविर और ऑक्सीजन की कालाबाजारी से सबक लेते हुए अब सरकार ने पहले से ही सतर्कता बरतनी शुरू की है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट् कर अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि दवाई की कालाबाजारी किसी भी हाल में न हो, इसकी व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने आदेश दिए हैं कि यदि किसी मरीज को ब्लैक फंगस की दवाई चाहिए तो उसके परिजनों द्वारा मंडलायुक्त को पत्र लिखना होगा। जिसके बाद संबंधित मरीज को सरकार द्वारा दवाई उपलब्ध कराई जाएगी। यदि किसी मरीज के लिए बाजार से दवाई खरीदी जाती है तो ऐसी स्थिति में मेडिकल स्टोर संचालक अंकित मूल्य से अधिक पर दवाई नहीं बेचेगा। औषधि निरीक्षक दीपालाल ने बताया कि सरकार के आदेशों का पालन कराया जाएगा। यदि कोई व्यापारी ब्लैक मार्केटिंग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed