{"_id":"65bc1a7627af38e01e0e4de5","slug":"bkus-hunger-strike-continues-for-the-second-day-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-102568-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भाकियू की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भाकियू की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र के बिजली घर नंबर-4 पर विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसमें कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने और तानाशाही करने का आरोप लगाया।
तहसील अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि पिछले चार दिन से धरना और दो दिन से भूख हड़ताल पर संगठन के कार्यकर्ता बैठे हुए हैं। विभिन्न मांग को लेकर पिछले दो माह से किसानों को चक्कर कटाया जा रहा है। सुनवाई नहीं करने को लेकर अधिशासी अभियंता पिछले तीन दिन से कार्यालय भी नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पांच लोग अन्न त्याग कर हड़ताल में बैठे हैं। इसमें प्रदीप चौधरी, रिजवान चौधरी, रविंद्र पाल सिंह, सतपाल नायक, मनोज वेध हैं।
वहीं, अधिशासी अभियंता अमित कुमार का कहना है कि किसान यूनियन व अन्य दलों के कुछ लोग बिना सूचना के धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने बिल्डरों संग मिलकर कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इससे कार्यालय पर होने वाला कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे करीब 50 हजार रुपये राजस्व हानि भी हो गई है।