{"_id":"66e5d271600ca9be21048db8","slug":"bku-demonstrated-at-the-power-plant-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121936-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: भाकियू ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: भाकियू ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सिकारपुर में पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकारपुर। क्षेत्र के कुतुबपुर बिजलीघर पर किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। शुक्रवार को शुरू हुआ धरना शनिवार शाम को पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में कुतुबपुर बिजलीघर पर किसानों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया। जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के किसानों के ट्यूबवेल पर जबरन मीटर लगाने के लिए बिजली अधिकारी काम कर रहे हैं। कुतुबपुर बिजलीघर से जुड़े गांवों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। जिसके चलते किसान परेशान हैं। आरोप लगाया कि तहसील में भी काम के लिए किसान भटकते रहते हैं, लेकिन समय पर अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करते। इस दौरान किसानों ने बिजलीघर पर नारेबाजी करते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। शुक्रवार को शुरू हुए धरना प्रदर्शन के बाद शनिवार को एसडीएम, सीओ और ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। जिस पर किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह फिर से धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। मौके पर लीलू प्रधान, कुंवरपाल, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, रिंकू सिंह, प्रेमपाल, मुकेश कुमार व पिंटू मौजूद रहे।