फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU demonstrated at Collectorate gate on farmers' problems

Bulandshahar News: किसानों की समस्याओं पर भाकियू ने कलक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
BKU demonstrated at Collectorate gate on farmers' problems
कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन के दौरान धरने पर बैठे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। संवाद
बुलंदशहर। किसानों की समस्या पर भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए मांग की है कि ट्यूबवेलों के लिए बिना मीटर फ्री बिजली, गन्ने के बकाया का समय से भुगतान किया जाए। इस दौरान 17 सूत्रीय मांगों का राष्ट्रपति के नाम एडीएम वित्त व एएसपी को ज्ञापन सौंपा। करीब तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। नगर के मलका पार्क पर एकत्रित किसान प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने कहा कि लंबे समय से किसान फसलों पर एमएसपी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल करने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि पैदावार के सापेक्ष लागत अधिक बैठ रही है।
विज्ञापन

इससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि रेट बढ़ाने के साथ ही भुगतान की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाए, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 43 दिन से किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर भी विचार नहीं किया है। इससे सरकार की किसानों की प्रति उदासीनता का पता चल रहा है। जिले में चकबंदी विभाग, ऊर्जा निगम, कृषि विभाग, वन विभाग, पुलिस, तहसील अधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी किसानों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते किसान प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। रोहताश सिंह तेवतिया ने कहा कि किसानों की जमीन का अंधाधुंध अधिग्रहण किया जा रहा है। मांग है कि केंद्र सरकार तत्काल न्यू नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट पॉलिसी को रद्द करने के लिए कदम उठाए और किसानों के हित में प्रभावी नीति तैयार करे।

करीब तीन घंटे तक किसानों ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह और एएसपी ऋजुल को ज्ञापन सौंपा। मौके पर लीलू प्रधान, योगेंद्र मंटू, मुकेश सिंह, जयभगवान यादव, आलोक चौधरी, गजेंद्र सिंह, सुरेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed