{"_id":"63bd95688257a841666e4e2c","slug":"bkda-seal-school-and-collage-bulandshahr-news-gbd250483598","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एक स्कूल, एक कॉलेज और दो पेट्रोल पंप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एक स्कूल, एक कॉलेज और दो पेट्रोल पंप सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक स्कूल, एक कॉलेज और दो पेट्रोल पंप सील
बुलंदशहर। बिना मानचित्र स्वीकृति के संचालित हो रहे खुर्जा के एक स्कूल व एक कॉलेज और सिकंदराबाद के दो पेट्रोल पंप पर बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को सील लगा दी। सचल प्रवर्तन दल टीम ने यह कार्रवाई नोटिस भेजने के बाद की है। ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल और ब्रह्मानंद महाविद्यालय खुर्जा के 700 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है।
बीकेडीए की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने चार्ज संभालने के बाद अनाधिकृत कालोनियों पर ध्वस्तीकरण और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन, दुकान और प्रतिष्ठान आदि पर सीलिंग की कार्रवाई की है। बीते दिनों बिना मानचित्र स्कूल, कॉलेज और पेट्रोल पंप की जांच कराई गई। इसमें खुर्जा का ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल व ब्रह्मानंद महाविद्यालय और सिकंदराबाद में तिरुपति फिलिंग स्टेशन व ज्योति फिलिंग स्टेशन बिना मानचित्र स्वीकृति कराए संचालित होते पाए गए। इन सभी को सील करने के लिए मंगलवार को बीकेडीए उपाध्यक्ष द्वारा आदेश जारी कर दिए। सक्षम अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सचल प्रवर्तन दल और नामित पुलिस बल के साथ सिकंदराबाद जोन में खुर्जा-सिकंदराबाद रोड पर संचालित शिवांग का तिरुपति फिलिंग स्टेशन और सुखलालपुर चौक से पुराने जीटी रोड स्थित मानसी मेडतवाल का ज्योति फिलिंग स्टेशन का संचालन बिना नक्शा स्वीकृत कराए हो रहा था। दोनों को सील कर दिया गया है। साथ ही खुर्जा जोन में बिना मानचित्र स्वीकृत के कारण संचालित हो रहे ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल व ब्रह्मानंद महाविद्यालय को भी सील कर दिया गया है। इससे पूर्व बीकेडीए ने जहांगीराबाद क्षेत्र में चार पेट्रोल पंप और एक कॉमर्शियल काम्प्लेक्स को सील करने की कार्रवाई की है।
700 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में
ब्रह्मानंद स्कूल एवं कालेज में करीब 700 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सीबीएसई की परीक्षाएं भी नजदीक आ गई है। इससे छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी परेशान हैं। कालेज में पढ़ने वाले छात्र और अभिभावक भी सील लगने के बाद तनाव में हैं। वहीं प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि स्कूल और कालेज प्रबंधन से बात करके बच्चों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। स्कूल कालेज अपने स्तर से समाधान नहीं कराते हैं तो विभाग बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए व्यवस्था करेगा। किसी भी छात्र की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व में कई बार भेजा जा चुका है नोटिस
सचल प्रवर्तन दल अधिकारी/सक्षम अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि स्कूल, कॉलेज व पेट्रोल पंप संचालकों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। लेकिन संबंधित न तो उपस्थित रहे और न ही भवन निर्माण संबंधी साक्ष्य दिखा पाए। स्कूल, कॉलेज और पेट्रोल पंप का अवैध रूप से निर्माण कराने पर उप्र नगर योजना एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम 1973 की धारा-27 के तहत व विकास कार्य रोकने में धारा-28 के तहत नोटिस जारी किया गया। इस संबंध में एसएसपी, संबंधित थानाध्यक्ष और बीकेडीए प्रवर्तन खंड और संबंधित संचालक को सीलिंग का आदेश भेज दिया है। आरोप है कि संबंधित स्कूल, कॉलेज और पेट्रोल पंप संचालकों ने बीकेडीए के कर्मियों से सांठगांठ कर चोरी छिपे निर्माण कार्य किया है।
सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप और खुर्जा में एक पब्लिक स्कूल व एक कॉलेज बिना मानचित्र स्वीकृत के मिलने पर सील करने की कार्रवाई की है। कोई भी व्यक्ति मानचित्र स्वीकृत कराए बिना निर्माण न करे और किसी भी अनाधिकृत कालोनी में भूखंड न खरीदे। बीकेडीए क्षेत्र में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष