फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'BJP youth betrayed, four pairs of clothes to change into day PM'

‘भाजपा ने युवाओं को छला, दिन में चार जोड़ी कपड़े बदलते हैं पीएम’

Sun, 05 Feb 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 05 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
'BJP youth betrayed, four pairs of clothes to change into day PM'
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह रविवार को शिकारपुर बाईपास   स्थित जनसभा में भाजपा, सपा और बसपा पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रोजगार की आड़ में युवाओं को छला है। दिन में चार बार कपड़े बदलने वाले प्रधानमंत्री अब युवाओं को भूल चुके है।

जिले के सातों विधानसभा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे छोटे चौधरी अजित सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में हर साल दो करोड़ नौकरी का झांसा देकर युवाओं का छला। दिन में चार जोड़ी कपड़े बदलने वाले मोदी अब जनसभाओं में रोजगार और युवाओं का नाम तक नहीं लेते।
विज्ञापन


भाजपा दहशत और नफरत फैलाने वाली पार्टी है। भाजपा का एक मात्र एजेंडा देश की भोली-भाली जनता को आपस में उलझाकर उनका वोट हासिल करना है। मेरठ में पीएम मोदी की रैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसानों का कर्ज माफ करने की बात कर रहे, जबकि आम बजट में फंड की व्यवस्था तक केंद्र सरकार ने नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छोटे चौधरी ने सपा पर भी सियासी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की गलत नीतियों से युवा वर्ग, किसान, छात्र, व्यापारी और महिला सब परेशान हैं। समाजवादी सरकार को इससे मतलब नहीं है। सपा में उत्तराधिकारी की गद्दी को लेकर नूराकुश्ती चल रही है। सपा ने विधानसभा चुनाव-2012 में अल्पसंख्यकों से किए वादे पूरे नहीं किए।

अल्पसंख्यकों को 18 प्रतिशत आरक्षण और किसानों का 50 हजार तक का कर्ज माफ करने का वादा पूरा नहीं किया गया।  बसपा पर छोटे चौधरी ने कहा कि बसपा में टिकट की खरीद-फरोख्त होती है। मायावती दलितों की वोट को बेचती हैं। उनको मुसलमानों की याद भी चुनाव के समय आती है। जनसभा का संचालन राजीव चौधरी और अध्यक्षता हाजी मौदूद अली ने की। इस दौरान कुंवर वीर सिंह चौधरी, सुधीर चौधरी, मनुराज, त्रिलोकी प्रधान आदि  मौजूद रहे।

जाना था मोदीनगर, पहुंच गए बुलंदशहर
 हेलीकॉप्टर के पायलट की गलती से रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह मोदीनगर के बजाय बुलंदशहर की जनसभा में पहुंच गए। छोटे चौधरी को बुलंदशहर की जनसभा में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पहुंचना था, मगर वह ढाई बजे ही हेलीकॉप्टर से बुलंदशहर पहुंच गए।

हेलीपेड पर उतरने के बाद ही चौधरी अजित सिंह को पता चला कि वह बुलंदशहर में खड़े हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इसे बड़ी चूक माना जा रहा है।  बता दें कि रविवार को चौधरी अजित की जनसभा मोदीनगर में दो बजे प्रस्तावित थी। छोटे चौधरी को दो बजे मोदीनगर में रालोद प्रत्याशी पंडित सुदेश शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचना था।

यहां रालोद प्रत्याशियों के समर्थन में चौधरी अजित सिंह की रविवार को शिकारपुर बाईपास पर जनसभा थी। प्रोटोकाल के तहत छोटे चौधरी को 3.30 बजे आना था, लेकिन वह ढाई बजे से जनसभा स्थल पर पहुंच गए। आसमान पर उड़ता हेलीकॉप्टर देखकर रालोद के नेताआें को एक बार तो यकीन ही नहीं हुआ कि यह छोटे चौधरी हैं।

जनसभा स्थल के पास हेलीपेड पर चौपर उतरने के बाद समर्थकों को इसका पता चला। वहीं, हैलीकॉप्टर उतरने के बाद चौधरी अजित सिंह को जानकारी हुई कि वह बुलंदशहर में हैं मोदीनगर में नहीं। उन्होंने साथ में आए सिक्योरिटी वालों से पूछा भी कि हमें तो मोदीनगर पहुंचना था।

इसपर कर्मचारियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। छोटे चौधरी बुलंदशहर की जनसभा के बाद मोदीनगर के लिए रवाना हुए। चौधरी अजीत सिंह के एक घंटा पहले आने के कारण एक प्रत्याशी सभा खत्म होने के बाद पहुंचे।


रालोद के जिलाध्यक्ष बोले
चौधरी साहब को पहले मोदीनगर जाना था। इसके बाद उनको साढ़े तीन बजे बुलंदशहर की जनसभा में आना था।  चौधरी साहब करीब ढाई बजे ही सभा स्थल पर पहुंच गए। - राजीव चौधरी, जिला अध्यक्ष बुलंदशहर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed