फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP wants to rule advisable riot: Ajit Singh

दंगा कराके राज करना चाहती है भाजपा : अजित सिंह

Thu, 20 Oct 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 20 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to rule advisable riot: Ajit Singh
बुलंदशहर के गांव निसुर्खा में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और शरद यादव।  - फोटो : ब्यूरो

‘भारतीय जनता पार्टी दंगा कराके यूपी में राज करना चाहती है। चुनाव से पहले भाजपा को अब राम की याद आई है।’ यह बात रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह ने स्याना के गांव निर्सुखा में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण के बाद जनसभा में कही।

विज्ञापन


जनसभा ने उसके साथ मौजूद जेडीयू सांसद शरद यादव ने कहा कि भाजपा ने राजनीति और धर्म को मिला दिया है।  रालोद मुखिया अजित सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर में दंगा करा दिया गया। दंगों के  बूते मोदी ने लोकसभा चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन


अब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा फिर से दंगा कराना चाहती है, तभी उसे राम की याद आने लगी है। कैराना को भी सुलगाने की कोशिशें हुईं। चौधरी अजित सिंह ने कहा कि बीजेपी अब भारतीय जुमला पार्टी बन गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों के नहीं बल्कि मोदी के अच्छे दिन आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठे सपने दिखाकर वोट लिए गए। अब लोग खाली एकाउंट में 15 लाख रुपये का इंतजार कर रहे हैं। मोदी के नहीं बल्कि चौधरी साहब के सपने देखो। ढाई साल में आपको क्या हासिल हुआ।  सपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह अब समाजवादी नहीं, बल्कि परिवारवादी हो गए हैं।

चुनाव में मोदी-मुलायम को सबक सिखाना होगा। दोनों धर्म के नाम पर वोट बांट रहे हैं। बिहार में क्या हुआ सभी ने देखा। मुलायम सिंह पहलवान जरूर हैं, लेकिन वह सीबीआई से डरते हैं। सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में साढ़े तीन मुख्यमंत्री हैं और थाने लखनऊ में बिक रहे हैं।

जदयू सांसद शरद यादव ने कहा कि भाजपा ने देश में विघटन कर दिया। भाजपा ने धर्म और राजनीति का मिलाकर कर समाज को जहर दिया है। जदयू नेता ने कहा कि बीजेपी अब राम के नाम पर वोट मांग रही है। विधानसभा चुनाव में ऐसी पार्टियों को सबक सिखाने का समय है।  

अजित सिंह ने आरोप लगाया कि  किसानों को पैसा शुगल मिल मालिकों दे दिया। मिलों का ब्याज माफ किया, किसानों को कर्ज नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में थाना प्रभारी कप्तान नहीं बल्कि लखनऊ में तय होता है। प्रदेश के थाने बिक रहे हैं और कानून-व्यवस्था चौपट है।

जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सपने दिखाने वाले मोदी अब राम-नाम जप रहे हैं। 2 करोड़ रोजगार का वादा किया गया, जबकि नौकरी मिली 1.35 लाख बेरोजगारों को। खेतों में पानी तक उपलब्ध नहीं है। गंगा सफाई के नाम पर लफ्फाजी हो रही है।

धर्म के नाम पर देश में तनाव कर दिया गया। प्रशासन काम नहीं कर पा रहा है। लव जेहाद, घर वापसी और गाय के नाम पर दंगा किया जा रहा है। किसान का बेटा सरहद पर शहीद हो रहा है और भाजपा पोस्टर लगाकर श्रेय ले रही है।

सपने दिखाने वाली पार्टी अब सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दे रही है कि हम ऐसा नहीं कर पाएंगे। जदयू सांसद केसी त्यागी ने कहा कि वह सर्जिकल स्ट्राइक पर सैनिकों को सलाम करते हैं, लेकिन इसे किसी पार्टी का पोस्टर नहीं बनने दिया जाएगा। इससे पहले जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और रैली संयोजक युवा रालोद प्रदेश महासचिव डॉ. कुंवरवीर चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी, मुंशी रामपाल, डॉ. राजकुमार सांगवान, भरत देव शर्मा, सुशील गुर्जर, अनीस कुरैशी, सैनी तारा चंद शास्त्री, आसिफ गाजी, अंजू मुस्कान, आफाक उर्र रहीम खान, भवतोश चौधरी, किसान प्रकोष्ठ के जिला महासचिव सुंदर नागर अट्टा, मनोज चौधरी, अहसान अली, उम्मेद अली, डॉ. सुजात अली, उपेंद्र, अरुन, सुधीर चौधरी, डॉ. यतेंद्र, त्रिलोकी प्रधान, रेखा प्रधान, भवतोष तेवतिया, मनूराज तेवतिया, मुकेश प्रमुख, अदब चौधरी आदि रहे। संचालन भोपाल गुर्जर ने किया।

‘लालकिले से झूठ बोलते हैं मोदी’
रालोद मुखिया ने पूरी सभा में सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री को ही निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला प्रधानमंत्री है, जो लालकिले से झूठ बोलते हैं। मोदी जब यूपी में होते हैं तो गन्ने का भाव 400 रुपये क्विंटल करने की बात कहते हैं और जब दिल्ली में होते हैं तो चीनी 20 रुपये किलो बेचने की बात करते हैं। क्या ऐसा संभव है।


गठबंधन में जयंत होंगे सीएम प्रोजेक्ट
शरद यादव ने मंच से ही कहा कि रालोद, जदयू, राक्रांपा और डीएस-4 ने मिलकर गठबंधन बना लिया है। इस गठबंधन में जयंत चौधरी को बतौर यूपी सीएम चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा। गठबंधन रालोद के बैनर तले चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। अजित सिंह प्रेसवार्ता में कहा कि गठबंधन में पूर्वांचल के छोटे दल भी शामिल होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed