फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP prepares a ruckus and rescues youth from police custody

भाजपाइयों ने हंगामा कर युवक को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाया

Sat, 24 Jun 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sat, 24 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP prepares a ruckus and rescues youth from police custody
bjp - फोटो : Demo Pic

वाहन चेकिंग के दौरान चालान काटे जाने पर एक जिला पंचायत सदस्या के पति द्वारा स्याना पुलिस से कथित अभद्रता करने पर सीओ स्याना के आदेश पर उनका चालान कर दिया गया। इससे नाराज भाजपाइयों ने पहले सीओ आफिस पर हंगामा किया और फिर शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेशी पर लाई पुलिस की गिरफ्त से उसको जबरन छुड़ा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान आधे घंटे तक कचहरी में हंगामा होता रहा। सीओ स्याना के पहुंचने पर आरोपी को पुलिस को सौंपा गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं स्याना विधायक आरोपियों के पक्ष में आ गए और एसएसपी को ही अल्टीमेटम दे डाला। एसएसपी ने आरोपी भाजपाइयों पर कार्रवाई का आदेश देने के साथ ही स्याना पुलिस की भूमिका की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम सीओ स्याना श्रेष्ठा ठाकुर एसओ स्याना के साथ वाहनों की चेकिंग करा रही थीं। इसी दौरान वार्ड पांच की जिला पंचायत सदस्य प्रवेश के पति प्रमोद लोधी बिना नंबर, हेलमेट और कागजात की बाइक लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि कागज घर पर हैं और व्यस्तता के चलते नंबर नहीं डलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीओ के हमराह ने बाइक की चाबी निकाल ली। सीओ स्याना ने हेलमेट न होने पर चालान काट दिया। आरोप है कि इससे प्रमोद लोधी आग बबूला हो गए और पुलिस से अभद्रता कर दी। प्रमोद का आरोप है कि नकद चालान के लिए 200 रुपये देने के बावजूद सीओ के हमराह ने चाबी देने के बदले पांच सौ रुपये मांगे।

रुपये नहीं देने पर अभद्रता कर दी। सीओ के आदेश पर प्रमोद को कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार दोपहर उसका चालान कर दिया। पुलिस जब प्रमोद को कोर्ट लेकर पहुंची तो वहां समर्थक व भाजपाई मौजूद थे। उन्होंने हंगामा कर पुलिस टीम पर धावा बोल दिया और गिरफ्त से प्रमोद को छुड़ा लिया।

सूचना मिलते ही सीओ स्याना भी पहुंच गईं। उन्हें देखकर भाजपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच दोनों पक्षों में तीखी नोंकझोंक भी हुई। करीब आधा घंटे बाद प्रमोद लोधी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्रमोद को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।


इसके साथ ही स्याना विधायक देवेंद्र लोधी आरोपियों के पक्ष में आ गए। उन्होंने एसएसपी को अल्टीमेटम दिया है कि अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed