{"_id":"60de00ca8ebc3eba703a415c","slug":"bjp-honours-pradhan-and-bdc-sikandrabad-news-gbd221489064","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित
सिकंदराबाद। भाजपा सरकार ने ग्रामीण व्यवस्था को नई पहचान दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए गांव के विकास को मिलने वाली राशि में पहले के मुकाबले कई गुना तक की वृद्धि की गई है। अब ग्राम प्रधानों के खिलाफ अविश्वास भी नहीं लाया जा सकेगा। उक्त विचार सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने नगर में विकास खंड के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव के विकास पर ध्यान दे रही है। कहा कि कोरोना को समाप्त करने के लिए सभी लोग टीकाकरण कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। समारोह में विधायक विमला सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह का संचालन भाजपा नेता देवेंद्र सोलंकी ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शिशोदिया, पंडित सुरेश चंद शर्मा, पंडित सचिन शर्मा, दीपक दुल्हैरा, डॉ. प्रदीप दीक्षित, उषा बंसल, पिंकी बोहरा, घनश्याम सैनी, नरेंद्र सैनी, डॉ.नरेश शर्मा, हेमंत शर्मा, सुशील शर्मा, नवीन राजपूत, अरविंद दीक्षित ,नवीन गुप्ता, रविंद्र शर्मा, डॉ. रामपाल परिहार समेत भाजपाई मौजूद रहे।