{"_id":"587bc9ba4f1c1bd103efe8db","slug":"bjp-election-materials-caught-laden-canter","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की चुनाव सामग्री से लदा कैंटर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की चुनाव सामग्री से लदा कैंटर पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में फ्लाईंग स्क्वायड टीम ने दिल्ली से लखनऊ जा रही भाजपा की चुनाव सामग्री से भरा टैंकर जब्त किया है। चालक के कागजात नहीं दिखाने पर उड़नदस्ता प्रभारी ने आचार संहिता के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उड़नदस्ता प्रभारी राजाराम मथुरिया ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9.30 बजे टीम के साथ वलीपुरा गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि गांव के पास एक कैंटर खड़ा है, जिसमें भाजपा की चुनाव सामग्री लदी है। पूछताछ में पता चला कि ट्रक का चालक मोहम्मद हनीफ पुत्र सुलेमान निवासी जरौली थाना परौरा जिला शाहजहांपुर है।
विज्ञापन
कैंटर चेक किया तो उसमें 211 बंडल चुनाव प्रचार सामग्री, दो लाख नग रोटो क्लॉथ फ्लैग और 6000 पैकेट पेपर लड़ी थीं। जिस पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह् बना हुआ था। चालक से चुनाव सामग्री संबंधी अनुमति के दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली से चुनाव सामग्री लेकर लखनऊ जा रहा है। यह सामग्री उड़ीसा से आई थी। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल का कहना है कि इस प्रचार सामग्री हमसे कोई मतलब नहीं है। यह सामान दिल्ली से लखनऊ जा रहा था।