फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BJP celebrates Holi with Diwali

भाजपाइयों ने होली संग मनाई दिवाली

Sat, 11 Mar 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 11 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrates Holi with Diwali
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
होली पर्व से पहले ही भाजपाइयों की होली शुरू हो गई है। जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल है। भाजपाइयों ने जिला कार्यालय में जीत के साथ सांसद और जिलाध्यक्ष के साथ जमकर गुलाल उड़ाया और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

जिला कार्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक भाजपाइयों में जश्न का माहौल दिखा। शनिवार का दिन भाजपाइयों के लिए होली से भी बड़ा दिन रहा। यूपी विधानसभा में बंपर जीत के साथ जिले की सातों सीटों पर क्लीन स्वीप कर चुके भाजपाइयों में जश्न का माहौल है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस समय जीत की खुमारी में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


जिला कार्यालय से लेकर विधानसभा और पंचायत स्तर तक भाजपाई जश्न मना रहे हैं। होली से दो दिन पहले ही भाजपाइयों में होली जैसा माहौल है।  जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, सांसद डॉ. भोला सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल की होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शरद त्रिवेदी, लक्ष्मीराज सिंह, सुनील शर्मा, सुखदेव शर्मा, हितेश गर्ग, आनंद चौधरी आदि रहे। उधर, खुर्जा में पूर्व पालिका चेयरमैन राजीव बंसल, हरिओम मीणा, प्रवीण राघव, सौरभ राघव, प्रशांत चौधरी, सोनू, अचल ठाकुर, पुनीत आदि ने जश्न मनाया।


अरनिया ब्लॉक के मुनि गांव में शिव मंदिर पर बीजेपी की जीत पर जशभन मनाया। सुनील सिंह राघव, संजीव बंसल, दीपक गर्ग, राजू त्यागी, हरजीत टीटू, दीपक गुप्ता, इकराम, मनोज गर्ग आदि रहे। नरौरा में दीनदयाल चौक पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर तिलक लगाकर कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। चेयरमैन पति राजू पंड़ित, अमित चौधरी, राजू यादव, राकेश लोधी, अनिल वार्ष्णेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed