फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bird Flu

जनपद में लगातार हो रही कौवों की मौत, अब चांदपुर में मिला मृत कबूतर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu
जनपद में लगातार हो रही कौवों की मौत, अब चांदपुर में मिला मृत कबूतर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में लगातार कौवों की मौत हो रही है। बुधवार को गांव चांदपुर में एक मृत कबूतर मिला। जबकि मंगलवार देर शाम शिकारपुर में 14 कौवे मृत मिले थे। इन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। अफसरों का दावा है कि जनपद में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं हैं। कौवों आदि की मौत ठंड से हो रही है।
देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की आहट के बाद शासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया था। इसी बीच सबसे पहले जनपद के स्याना क्षेत्र में एक कबूतर मरा था। इसके बाद खुर्जा क्षेत्र में आठ कौवें और फिर सिकंदराबाद में 14 कौवे मृत मिले थे। राजघाट के बाद जनपद में कई स्थानों पर कौवों के मरने के मामले सामने आ चुके हैं। खुर्जा क्षेत्र में मृत मिले कौवों की रिपोर्ट लैब से निगेटिव भी मिल गई है। वहीं, अब बुधवार को गांव चांदपुर में एक कबूतर मृत मिला। जबकि गत मंगलवार की देर शाम शिकारपुर में भी 14 कौवे मृत मिले हैं। अफसराें ने बताया कि इन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने ने बताया कि जनपद में अभी तक बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं हैं। अब तक जो भी कौवों आदि पक्षियों की मौत हुई है वह ठंड के कारण हुई हैं। लगातार पक्षियों आदि पर नगर रखी जा रही है। साथ ही बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता भी जारी है।
विज्ञापन

139 मुर्गियों के सैंपल लेकर भेजे जांच के लिए
बुलंदशहर। बर्ड फ्लू की आहट को देखते हुए विभाग की ओर से मुर्गियों के लगातार सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। विभाग ने एक बार फिर बुधवार को जनपद की अलग-अलग पोल्ट्री फार्मों से 139 मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अफसरों का कहना है कि इस तरह के सैंपल आगे भी भेजे जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्ड फ्लू को लेकर इस समय पूरे देश में अलर्ट घोषित है। जनपद में भी काफी सतर्कता बरती जा रही है। पशुपालन विभाग विदेशी पक्षी और पोल्ट्री फार्मों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। विभाग द्वारा बर्ड फ्लू से निपटने के लिए 16 टीमें भी बनाई गई हैं। टीम में शामिल सभी चिकित्सकों ने जनपद के 16 ब्लॉकों के पोल्ट्री फार्मों से मुर्गियों के सैंपल भरे। अफसरों ने बताया कि विभाग द्वारा इन सैंपलों को भारतीय चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान में भेजा जाएगा। बताया गया एक माह के भीतर सैंपलों की रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो जाएगी। वहीं, पूर्व में जो 60 सैंपल भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट भी विभाग को पूर्व में निगेटिव प्राप्त हुई थी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरके सक्सेना ने बताया कि पोल्ट्री फार्मों से लगातार मुर्गियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। फिलहाल जिले में कोई बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है। विभाग द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed