फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Biometric Attendance will be seen in Dibai today

िडबाई में आज से लगेगा बायोमैट्रिक एटेंडेंस

Wed, 03 May 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 03 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Biometric Attendance will be seen in Dibai today
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

डीएम रोशन जैकब की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने बायोमैट्रिक अटेंडेंट्स सिस्टम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान कुल 239 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई।

डीएम ने करीब एक घंटा फरियादियों की शिकायतें सुनी। इसके बाद वह पहासू के लिए रवाना हो गई। डीएम की गैर मौजूदगी में सीडीओ जसजीत कौर ने समस्याएं सुनी। 239 में से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान 15 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन


किसान यूनियन के अध्यक्ष रामजीलाल ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।सभासद जब्बार अहमद ने मोहल्ला शेखान स्थित प्राथमिक विद्यालयबंद करने की शिकायत की। भीषण गर्मी में 85 बच्चों को देख डीएम ने नारजगी व्यक्त की और उनको सुरक्षित घर पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारी को शिक्षा व्यवस्था दुरूस्त कराने को कहा। महज पांच शिकायतों का हुआ निस्तारणः शिकारपुर । अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दिवस का आयोजन किया गया। कुल 111 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से पांच  शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

एडीएम ने अधिकारियों से कहा कि जनता दिवस में आने वाली शिकायतों का     गुणवत्तायुक्त निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें। ऐसा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अनुपस्थित अफसरों को नोटिस
एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। 110 लोगों ने शिकायती पत्र दिए। 15 शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित किया गया। तहसील दिवस में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई व गन्ना निरीक्षक के अनुपस्थित रहने पर दोनों को नोटिस जारी किया गया है।

एसडीएम अरूण कुमार यादव ने पिछले तहसील दिवस की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधीनस्थों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर, तहसीलदार एके शर्मा, एनटी विपिन कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

80 में से मात्र पांच  का निस्तारण
तहसील दिवस में मंगलवार को अफसरों के सामने 80 शिकायतें आई। इस दौरान जंक्शन मार्ग स्थित निजी स्कूलों में मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने की शिकायत की गई। एसडीएम राहुल यादव और कई विभागीय अफसर मौजूद रहे।


हालांकि मौके पर आई 80 शिकायतों में से मात्र पांच शिकायतों का निस्तारण हुआ। एसडीएम ने बताया कि शेष शिकायतें विभागीय अफसरों को भेज दी गई है।वहीं सिंकदराबाद में तहसील   दिवस में आई कुल 35 शिकायतों में केवल   चार शिकायतों का ही    निस्तारण हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed