{"_id":"63444e3f47e04212555edbaf","slug":"biodiversity-park-got-approval-in-narora-bulandshahr-news-gbd245830849","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौरा में जैव विविधता पार्क को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौरा में जैव विविधता पार्क को मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा में जैव विविधता पार्क को मिली मंजूरी
बुलंदशहर। नरौरा में बनाए जाने वाले जैव विविधता पार्क को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस पार्क का निर्माण वन विभाग की 40 हेक्टेयर भूमि में 7.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। पार्क को मंजूरी मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने इसे विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
नमामि गंगे योजना के तहत शासन ने पिछले दिनों नरौरा में जैव विविधता पार्क विकसित का निर्णय लिया था। इसके लिए वन विभाग से प्रस्ताव भी मांगा गया था। विभाग की ओर से पहले 16 करोड़ की राशि का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसके बाद इस प्रस्ताव को दोबारा बनाकर भेजने के लिए कहा था। विभाग की ओर से कम राशि का प्रस्ताव फिर भेजा गया। इसके बाद प्रस्ताव पर कई बार संशोधन किया गया। आखिर में पिछले दिनों विभाग की ओर से 40 हेक्टेयर भूमि में जैव विविधता पार्क के निर्माण के लिए 7.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिस पर अब शासन ने स्वीकृति दे दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विभाग की जिस जमीन पर यह पार्क बनाया जाएगा। यह भूमि गंगा किनारे की है। इस क्षेत्र को रामसर साइट के नाम से जाना जाता है। इस क्षेत्र में आने वाली गंगा में डॉल्फिन, कछुआ, घड़ियाल, मगरमच्छ व अन्य जीव बड़ी संख्या में हैं। जीवों की जागरूकता के लिए नरौरा के राजघाट में पार्क बनना है।
गंगा स्वच्छता का संदेश देगा पार्क
जैव विविधता पार्क के निर्माण के साथ-साथ गंगा किनारे के गांवों में गंगा की निर्मलता का संदेश दिया जाएगा। पार्क में रामसर साइट का इतिहास होगा और जीव गंगा को कैसे स्वच्छ रखते हैं। इसके बारे में लोगों विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। डीएफओ ने बताया कि पार्क के माध्यम से लोगों के अंदर गंगा की स्वच्छता और जलीय जीवों के प्रति जागरूकता आएगी। यहां पर इस तरह के पौधे रोपित किए जाएंगे जो जैव विविधता को बढ़ावा देंगे। साथ ही देश-विदेश से आने वाले पक्षियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। यह जिले में जैव विविधता का पहला पार्क होगा। यह पार्क जिले के साथ आसपास के जिले के लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट भी बनेगा। यह पार्क जिले को एक नई पहचान दिलाएगा।
विज्ञापन
शासन ने नरौरा में जैव विविधता पार्क के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। इससे संबंधित शासन से आगामी निर्देश मिलते ही विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी जाएगी। साथ ही इस पार्क को जल्द से जल्द विकसित किया जाएगा। - विनीता सिंह, डीएफओ।