फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riding youth died in road accident in Bundashahar

बुलंदशहर सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, लोगों का ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Fri, 27 Feb 2026 09:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 27 Feb 2026 09:54 PM IST
सार

बुलंदशहर में एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों ने ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Bike riding youth died in road accident in Bundashahar
बाइक सवार युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में पहासू थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना पीतमपुर गांव के पास दानपुर-पहासू मार्ग पर हुई। स्थानीय लोगों ने मौत का कारण सड़क बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही बताया है।

विज्ञापन




लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने दानपुर-पहासू मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण तो किया था। लेकिन सड़क के चारों तरफ बने गड्ढों को नहीं भरा गया था। युवक का संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार की इस लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने ठेकेदार से बार-बार सड़क सुधारने की अपील भी की थी। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया। पहासू थाना पुलिस अब मृत युवक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed