{"_id":"675a7677d8af1edc6e0aa819","slug":"bike-riding-student-dies-after-being-hit-by-a-speeding-car-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126318-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
औरंगाबाद। जहांगीराबाद रोड पर मंगलवार देर शाम कपड़े खरीदने औरंगाबाद जा रहे बाइक सवार छात्र को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की देर रात हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई।
खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना निवासी 18 वर्षीय सौरभ लोधी कक्षा ग्यारह का छात्र था। वह क्षेत्र के लोक किसान इंटर कॉलेज ईलना में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे बाइक से औरंगाबाद से शादी समारोह में शामिल होने के लिए कपड़े खरीदने के लिए गया था।
जहांगीराबाद मार्ग पर एक बाइक एजेंसी के पास औरंगाबाद की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने छात्र की गंभीर हालत देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बुधवार सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बुधवार शाम तक परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नही दी थी।
परिजनों का कहना है कि कार की पहचान कर ली गई है। अंतिम संस्कार के बाद तहरीर दी जाएगी। औरंगाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।