फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riders injured in an accident were run over by unknown vehicles and died

Bulandshahar News: हादसे में घायल बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहनों ने रौंदा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
डिबाई/नरौरा। डिबाई थाना क्षेत्र में अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक सवार नगला बेलोन निवासी युवक सतेंद्र और उसके दोस्त मोहित को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्त सड़क पर पड़े रहे, जिन्हें वहां से गुजरने वाले अन्य अज्ञात वाहनों ने भी रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को दोनों को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


नरौरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बेलोन निवासी 18 वर्षीय सतेंद्र का बीते दिनों मोबाइल फोन खराब हो गया था। उसे सही कराने के लिए मंगलवार सुबह वह अपनी बाइक से अलीगढ़ जाने के लिए निकला था। इस दौरान उसने अपने साथी गांव निवासी मोहित (19) को भी साथ चलने को कहा। परिजनों ने बताया कि मोहित की बुआ भी अलीगढ़ में रहती हैं। उनसे मिलने के लिए वह भी सतेंद्र के साथ बाइक पर सवार हो गया। जहां से वह दोनों देर रात में वापस गांव लौट रहे थे। जब वह दोनों डिबाई क्षेत्र के गांव सबलपुर के निकट पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर गए।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहनों ने भी अंधेरे में उन्हें रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। किसी व्यक्ति ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उनकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। जिन्होंने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------


एक साथ उठी दोस्तों की अर्थी तो नम हुई हर आंख
गांव में सतेंद्र और मोहित की मौत के बाद बुधवार शाम को दोनों के शव गांव में पहुंचे। बताया गया कि दोनों की गहरी दोस्ती थी। अधिकतर समय दोनों साथ ही रहते थे। गांव में दोनों की मौत से सन्नाटा पसर गया। शाम को जब दोनों की अर्थी एक साथ उनके घरों से निकलीं तो हर किसी की आंख नम हो उठी।


कोट
अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत की सूचना मिली। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed