फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riders hit the head constable

Bulandshahar News: बाइक सवारों ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
पहासू। कस्बा क्षेत्र स्थित अलीगढ़ अड्डे पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए बाइक सवार युवकों ने हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी, जिसमें वह मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर कार्यरत लेखराज ने बताया कि बुधवार को आचार संहिता के तहत पुलिस चेकिंग चल रही थी। वह अलीगढ़ अड्डे के पास पुलिस टीम के साथ सामान्य रूप से जांच कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक बिना हेलमेट लगाए आ रहे थे। लेखराज ने उनको रुकने का इशारा किया। तभी आरोपी युवक बाइक को तेज रफ्तार में लेकर आए, जिनको पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने लेखराज को टक्कर मार दी। इससे लेखराज वहीं गिर गए। अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बाइक को सीज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed