फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bike rider rammed in tempo during overtakeing truck on highway

ट्रक को ओवरटेक करना पड़ा भारी, टैंपो से भिड़ंत, मौत

Sat, 19 Dec 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 19 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
bike rider rammed in tempo during overtakeing truck on highway
नगर कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर बाइपास पर ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में एक बाइक सवार सामने से आ रहे टैंपो से जा भिड़ा।
विज्ञापन


बिना हेल्मट बाइक चला रहा युवक सिर के बल टकराया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने बाइपास पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत किया। 

मोहन कुटी निवासी गुड्डू(27) पुत्र गजराज सर्राफा बाजार में राखी ज्वैलर्स की दुकान पर काम करता था। शनिवार दोपहर बाइक पर अपनी बहन को उसकी ससुराल साठा में छोड़ने आया था।
विज्ञापन


शाम करीब 4.30 बजे वह बहन को छोड़कर बाइक पर मोहन कुटी जा रहा था। बाइपास पर मोहल्ला इस्लामाबाद के सामने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे टैंपो में जा भिड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर हेल्मेट न होने से वह लहूलुहान हालत में सड़क पर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची परिजनों और करीबियों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की।

लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed