{"_id":"68d02f092fd33e43e80e673f","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-106564-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर
विज्ञापन
सिकंदराबाद मृतक साहिल का फाइल फोटो।
सिकंदराबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से नगर के मोहल्ला कायस्थवाडा निवासी साहिल (22वर्ष) की मौत हो गई। हादसे में उनका साथी रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
मृतक के दादा वेदराज गौतम ने तहरीर दी। बताया कि शनिवार की रात उनका पौत्र साहिल अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक से किसी कार्य से गया था। करीब आठ बजे ककोड़-जेवर मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर में उपचार के दौरान साहिल की मौत हो गई। वहीं रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। साहिल टोल प्लाजा पर कार्य करते थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।