{"_id":"68dd63ca2e57d4b16601d981","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-141486-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र में बुकलाना से स्याना मार्ग पर मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में गांव नरेन्द्रपुर निवासी युवक विनोद (30) को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ, जब विनोद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल विनोद की अस्पताल ले जाने पर मृत्यु हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि विनोद मंगलवार को किसी काम से स्याना गए थे। जहां से वह देर शाम लौट रहे थे। जहां रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, आरोपी वाहन चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलावस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।