{"_id":"6925dfcaf553b27d0906773c","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-144259-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर अज्ञात कार की टक्कर से 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जानीपुर कला उर्फ वैरीना निवासी सुतेश चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र कुलदीप अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था। मंगलवार को वह बाइक से बुलंदशहर गया था। दोपहर में गांव लौटते समय शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर साईं मंदिर के पास सामने से आ रही किसी अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने और ऊपर से कार का पहिया उतरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में शोक छा गया। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बेहद गरीब परिवार से है। ग्रामीणों ने सरकार से परिवार की आर्थिक मदद की मांग की। संवाद