{"_id":"573f290e4f1c1b427cac6f3e","slug":"bike-rider-car-collision-killed-two-students-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 20 May 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट बाइक पर सवार होकर साथी के साथ सिकंदराबाद घूमने आ रहे छात्रों को दनकौर रोड पर कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्रों की मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार चालक मौके से कार सहित भाग निकला। मृत छात्र के पिता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।
विज्ञापन
गौतम बुद्ध नगर के आलमबानी बिलासपुर निवासी संदीप(16) पुत्र प्रेम चंद, सोनू (18) पुत्र राजकुमार अपने दोस्त जिम्मी उर्फ गोलू (18) पुत्र दिनेश मूल निवासी छोटी घाटी, छोटा बाजार गढ के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर सिकंदराबाद आ रहे थे। दोपहर करीब 12.30 बजे दनकौर रोड पर शिवाजी नगर के सामने सिकंदराबाद की ओर से जा रही कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। सड़क पर गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने संदीप और सोनू को मृत घोषित कर दिया। जिम्मी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि संदीप ने इसी साल कक्षा 10 व सोनू ने कक्षा 12 की परीक्षा पास की थी। वहीं जिम्मी बिलासपुर में अपने जीजा सोनू पुत्र हरस्वरूप के यहां रहकर वेल्डिंग का काम करता था। मृतक सोनू के पिता ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।