फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bijendra Singh did not make history, Banshi's Bansi did not play magic

बिजेंद्र सिंह ने रचा इतिहास, बंशी की बंसी का नहीं चला जादू

Sat, 11 Mar 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 11 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bijendra Singh did not make history, Banshi's Bansi did not play magic
विजेंद्र सिंह - फोटो : ब्यूरो

मोदी लहर पर सवार होकर खुर्जा से प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह खटीक ने एक लाख से अधिक वोट हासिल करते हुए रिकार्ड बनाया। साथ ही उन्होंने पिछली बार एक लाख वोट हासिल करने वाले कांग्रेसी विधायक बंशी पहाड़िया को 66 हजार और अर्जुन इलना को 64 हजार वोटों से करारी शिकस्त देकर परचम लहराया।

विज्ञापन


मोदी मैजिक के जरिए भारतीय जनता पार्टी का 14 सालों का यूपी से सत्ता का वनवास खत्म हो गया। इसी कड़ी में खुर्जा से भाजपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह खटीक ने सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के अर्जुन सिंह इलना को रिकार्ड 64193 वोटों से और निवर्तमान विधायक बंशी सिंह पहाड़िया को 66328 मतों से हराया।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर रहे अर्जुन इलना को 55094 जबकि बंशी पहाड़िया को 52959 मत प्राप्त हुए। चार चुनावों में लगातार दो बार जीत चुके हैं एक विधायक पिछले चार विधानसभा चुनाव में एक बार सीट जीतने के बाद दूसरी बार भी उसी प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव वर्ष 1993 में जीत हासिल करने वाले बीजेपी से हरपाल सिंह ने दूसरी बार वर्ष 1996 में हुए विस चुनाव में जीत हासिल की। इसके बाद वर्ष 2002 में बसपा से चुनाव लड़ने वाले अनिल कुमार ने सीट जीती और  वर्ष 2007 में भी उन्हें दुबारा जीत मिली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed