फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bihar stood first in Under 14 Volleyball and Eastern region in Kho-Kho.

Bulandshahar News: अंडर 14 वाॅलीबॉल में बिहार और खो-खो में पूर्वी क्षेत्र रहा प्रथम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bihar stood first in Under 14 Volleyball and Eastern region in Kho-Kho.
खुर्जा के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता वालीबॉल के खिलाड़ी । संव
खुर्जा। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में चल रही 36वीं राष्ट्रीय वालीबॉल और खो-खो प्रतियोगिता में वाॅलीबॉल बिहार की टीम विजेता रही। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में पूर्वी क्षेत्र की टीम विजेता रही। मंगलवार को विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्या प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र डोमेश्वर साहू ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

अंडर-17 किशोर वर्ग में खो-खो में उत्तर क्षेत्र और वाॅलीबॉल में बिहार क्षेत्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 तरुण वर्ग में खो-खो में दक्षिण क्षेत्र और वाॅलीबॉल में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र ने प्रथम स्थान किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक बनारसी दास, कार्यकारिणी सदस्य राकेश बंसल, रामकिशन बंसल, दुर्ग सिंह, पंकज गुप्ता, वर्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed