फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bigadhi eight villages in the Black River water quality, health at risk

काली नदी ने बिगाड़ी आठ गांवों में पानी की गुणवत्ता, खतरे में सेहत

Sat, 25 Feb 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bigadhi eight villages in the Black River water quality, health at risk
गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

काली नदी किनारे बसे क्षेत्र के आठ गांवों में पानी की सेहत ठीक नहीं है। दूषित पेयजल के सेवन से ग्रामीण बीमारी की जद में आने लगे हैं। अफसरों को सब कुछ मालूम होने के बावजूद अनहोनी के इंतजार में हैं। यही नहीं शहर से निकल रही इस नदी ने कई कालोनियों का पानी भी दूषित कर दिया है।

जनपद के मालागढ़, ढकौली, रमपुरा, लोगला, आंचरू कला, उस्तरा और नवादा का पानी दूषित हो चुका है। पानी में हार्ड मैटल, अफसरों को गांवों में जहरीले पानी के संबंध में सप्लाई की जानकारी है। इसके बावजूद हाकिम और हुक्मरानों ने साफ पानी का इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन


स्वच्छ पानी का बंदोबस्त नहीं होने से हजारों ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। बता दें कि ये गांव काली नदी के आसपास बसे हुए हैं। काली नदी में आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे हानिकारक तत्वों की उपस्थिति पाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस नदी में खतरनाक रासायनिक तत्वों की अधिकता हो उस इलाके में पानी की गुणवत्ता कैसी होगी आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। पानी की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों से ही क्षेत्र के लोग शुद्ध पेयजल को तरस रहे है।

पानी में नाइट्रेट या हैवी मैटल किडनी, लीवर आदि महत्वपूर्ण ऑर्गन पर बुरा असर डाल सकता है। - डा. दीपक ओहरी, सीएमओ

जल निगम के अफसरों को एक दो दिन बुलाकर पूरी रिपोर्ट देखी जाएगी। इसके बाद जो भी संभव होगा वह किया जाएगा। - जसजीत कौर, सीडीओ, बुलंदशहर
शहर का पानी भी खराब
काली नदी बुलंदशहर से होकर निकलती है। जिसकी जद में शहर की इलाके आते हैं। काली नदी के प्रदूषित पानी से शहर का पानी भी खराब हो रहा है। इसमें शहर के इस्लामाबाद, देवीपुरा, रमपुरा, ऊपरकोट, रमपुरा, धमैड़ा अड्डा, काली नदी रोड के लोग खराब पानी पीने से बीमार हो रहे हैं।

ये लोग बिना आरओ के पानी नहीं पी रहे हैं। नलकूप का गंदा पानी लोगों के जहन में नहीं उतर रहा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है।

इन गांवों का पानी दूषित
मालागढ़, ढकौली, रमपुरा, लोगला, आंचरू कला, उस्तरा और नवादा के पानी में नाइट्रेट की मात्रा सामने आई है। इन गांवों में 70 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। शुद्ध पेयजल के लिए भी इन गांवों की आबादी को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है।  

काली नदी में गिर रहा नालों का पानी
काली नदी हापुड़ से गुलावठी और शिकारपुर होते हुए बुलंदश्हर सिटी आ रही है। इस नदी में हापुड़, शिकारपुर, गुलावठी और शहर में नालों जा रहा है। इससे इस नदी पानी बिल्कुल काला पड़ गया है। प्रदूषण विभाग और प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी अनजान है।


पानी में नाइट्रेट बिगाड़ रहा ‘सेहत’
काली नदी किनारे बसे गांवों में पानी में नाइट्रेट की मात्रा पाई गई है। जानलेवा रासायनिक तत्वों   की उपस्थिति ने ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ा दी है। नाइट्रेट तत्व वाला  बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को पूरी तरह छिन्न भिन्न कर देता है। पिछले दिनों जल निगम ने   गंगा किनारे बसे 12 गांवों की पानी की सैंपलिंग की थी। जांच रिपोर्ट में नाइट्रेट तत्व होने का खुलासा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed