फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Big, bogus voting and charges of police drove

उछले दबंगई और फर्जी वोटिंग के आरोप तो पुलिस ने दौड़ाया

Sat, 11 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 11 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Big, bogus voting and charges of police drove
मतदान के दौरान ऊपरकोट पर युवाओं पर लाठी फटकारते पुलिसकर्मी। - फोटो : ब्यूरो

सपा प्रत्याशी शुजात आलम ने ऊपरकोट स्थित बूथों पर तैनात बसपा प्रत्याशी के एजेंटों पर जबरदस्ती करने और फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाते हुए पर्यवेक्षकों से शिकायत की। शिकायत पर आनन-फानन में ऑब्जर्वर और सीओ सिटी, एसडीएम सदर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। जांच में वहां सब ठीक मिला। इसके बाद ऊपरकोट पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया।

विज्ञापन


ऊपरकोट स्थित जियाउल इस्लाम जूनियर हाईस्कूल, राजेबाबू प्राइमरी स्कूल, बुलंदशहर प्राइमरी स्कूल, पुरानी तहसील समेत कई बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ रही। करीब 11 बजे सपा प्रत्याशी शुजात आलम बूथ पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बूथों पर बसपा प्रत्याशी के एजेंट वोटरों को प्रभावित कर जबरन वोट डलवा रहे हैं और फर्जी वोट डलवा रहे हैं।
विज्ञापन


शुजात आलम ने आरोप लगाया कि बसपा प्रत्याशी के एजेंटों ने अन्य पार्टियों के एजेंटों को भी धमका कर भगा दिया। शुजात आलम ने फोन पर चुनाव आयोग और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। सूचना पर सीओ सिटी प्रीति सिंह, एसडीएम सदर अरुण यादव मय फोर्स के साथ बूथों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बूथ के बाहर जमघट लगाए खड़े लोगों को लाठी फटकारते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराई। इसके बाद निर्वाचन आयोग के ऑबजर्वर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ऑब्जर्वर ने बूथों पर हो रही व्यवस्था का जायजा लिया। सब कुछ ठीक मिलने के बावजूद माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया।


सपा प्रत्याशी शुजात आलम का आरोप है कि बसपा प्रत्याशी के एजेंटों ने कई बूथों पर सपा के एजेंटों के साथ दुर्व्यवहार किया और फर्जी मतदान करा रहे थे। शुजात आलम ने कहा कि वह चुनाव आयोग से बूथ संख्या 215, 212 213 214 223 229 217 225, 228 और 227 पर दोबारा चुनाव कराने की मांग करेंगे।

वहीं, एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि वह ज्यादा से ज्यादा समय ऊपरकोट पर रहे, लेकिन मतदाताओं को धमकाने और एजेंटों को बाहर निकाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed