{"_id":"67645c1b62d92a7af702457f","slug":"bhura-singh-murder-case-fir-lodged-against-brother-sister-in-law-and-two-nephews-father-and-son-in-custody-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-126787-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूरा सिंह हत्याकांड : भाई-भाभी और दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिरासत में पिता-पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूरा सिंह हत्याकांड : भाई-भाभी और दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिरासत में पिता-पुत्र
विज्ञापन
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौली में बुधवार शाम को हुए भूरा सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई, भाभी और दो भतीजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, आरोपी पिता व एक पुत्र के हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन, अभी तक आला कत्ल भी पुलिस आरोपियों से बरामद नहीं कर सकी है।
गांव बिरौली में बुधवार शाम करीब पांच बजे किसान भूरा सिंह की उसके भाई व अन्य लोगों ने घर के बाहर ही करोड़ों रुपये की जमीन के विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि, गांव निवासी किसान प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने देर रात मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी महेश, उनके पुत्र सौरभ, गौरव और पत्नी बालेश के खिलाफ तहरीर के आधार हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही आरोपी महेश और सौरभ को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।
अभी तक आरोपियों के पास से पुलिस ने आला कत्ल बरामद नहीं किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी यही सामने आया है कि फायरिंग सिर्फ आरोपी महेश पक्ष की तरफ से की गई थी। बुधवार को दिन में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। लेकिन, इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। शायद दिन में हुए विवाद को लेकर पुलिस तक बात पहुंचती तो हत्या की वारदात को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
कोट
मामले में तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
- आयुषी सिंह, ट्रेनी सीओ व प्रभारी कोतवाल