फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhim Vahini protests against violence in Manipur

Bulandshahar News: मणिपुर में हिंसा के खिलाफ भीम वाहिनी का प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर।
मणिपुर में आदिवासी लोगों के साथ हो रहे अन्याय और दो महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ शनिवार को भीम वाहिनी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम डीएम के माध्यम से से ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की।


शनिवार को भीम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनपाल गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ता मलका पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मणिपुर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मदनपाल गौतम ने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, जबकि महिलाओं को बचाने आए एक युवक की भी गर्दन काटकर हत्या कर दी गई, लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दो महिलाओं को नग्न कर सड़कों पर घुमाया गया, लेकिन सरकार पूरे मामले में चुप्पी साध रही है। राज्य में एससी वर्ग के लोगों पर हमला किया जा रहा है, लेकिन पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में सरकार से न्याय की अपेक्षा नहीं है और मामले की जांच किसी अन्य राज्य के अधिकारियों से कराई जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। मौके पर त्रिलोक चंद, सोमबीर सिंह, रमेश चंद, इस्लामुद्दीन सैफी, पुरुषोत्तम, जतन कुमार, अशोक कुमार, राकेश, मुकेश, धर्मपाल सिंह, मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed