फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhavani, your door is beautifully decorated...devotees danced to Lakhha's bhajans

Bulandshahar News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...लक्खा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bhavani, your door is beautifully decorated...devotees danced to Lakhha's bhajans
देवीपुरा स्थित शमशान घाट पर जागरण में भजन की प्रस्तुति देते भजन सम्राट लखवीर सिंह लक्खा। संवाद
बुलंदशहर। भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा ने मंच पर जैसे ही प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु माता रानी के जयकारों के साथ झूम उठे। मौका था सोमवार की रात देवीपुरा प्रथम स्थित श्री महाकाल महाकाली भैरो मंदिर शिव भूमि श्मशान घाट पर 12वां वार्षिक महोत्सव एवं विशाल जागरण का। इसमें अन्य कलाकारों ने भी अपनी गायकी से भक्तों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन

लखबीर सिंह लक्खा के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से ऐसा समा बांधा कि जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। उन्होंने मां दुर्गा, खाटू श्याम बाबा और भोलेनाथ का गुणगान किया। कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम, मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे, मेलो आयौ रे श्याम बुलाओ, जुल्म कर डारौ, घूंघर वाली चोटी तेरी सांवरे क्या कहना, श्याम के बिना तुम आधी तुम्हारे बिना श्याम आधे, राधे-राधे व मैं तो श्याम की दीवानी हूं, श्याम के सिवाय न कोई आदि गीत गाकर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा भजन गायक शीतल पांडेय, उमा लहरी जयपुर, विनीत लोकेश एंड पार्टी और म्यूजिकल ग्रुप नरेश पुनिया दिल्ली ने भी अपने भजनों के समां बांधा। इस मौके पर जागरण के आयोजक अतुल चौधरी, प्रशांत बंसल, मोहित अग्रवाल, ऋषभ राज सिंह, शिवम बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed