फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bharti selected in Uttar Pradesh's senior women's cricket team

Bulandshahar News: उप्र की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में भारती का हुआ चयन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bharti selected in Uttar Pradesh's senior women's cricket team
महिला क्रिकेटर भारती शर्मा
बुलंदशहर। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती...यह कहावत भारती शर्मा पर सटीक बैठती है। पिता का साया उठने के बाद दो वक्त की रोटी की भी समस्या हो गई लेकिन, इन समस्याओं से जूझने के बाद भी वह नहीं हारी और अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन रात मेहनत करती रहीं। क्रिकेटर भारती शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश महिला सीनियर क्रिकेट टीम में हुआ है। मंगलवार रात को फोन के माध्यम से भारती को बुधवार को केरल पहुंचने काे कहा। भारती शर्मा के चयन होने पर कोच, मां और बुलंदशहर क्रिकेट एसोसिएशन ने बधाई दी।
विज्ञापन

मालागढ़ निवासी गरीब परिवार में जन्मी भारती शर्मा बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज और दाहिने हाथ की बल्लेबाज है। भारती के पिता विशेष कुमार का करीब 14 साल पूर्व निधन हो गया था। बचपन में पिता का साया सिर से उठ जाने पर भारती की मां बीना देवी ने हिम्मत नहीं हारी। मां बीना देवी ने गांव में मजदूरी कर भारती व बड़ी बेटी पूजा को पाला और दोनों की ख्वाहिश को पूरा करने का प्रयास किया। बड़ी बेटी पूजा की शादी आठ साल पहले हो चुकी है। भारती आठ साल पहले से बुलंदशहर के यमुनापुरम स्टेडियम में क्रिकेट खेलना सीख रही थीं। मां बीना देवी ने बताया कि आय का कोई साधन न होने पर बेटी गांव से पैदल जाती थी। बेटी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। यह उसी का परिणाम है। भारती को प्रतियोगिता दिलाने के लिए स्वयं साथ जाती। अब बेटी उम्दा प्रदर्शन कर महिला क्रिकेट टीम में शामिल हो यहीं सपना है। गांव निवासी सुभाष शर्मा और गांव निवासी सूर्या शर्मा ने बताया कि भारती के परिवार की हालत ठीक नहीं है लेकिन, उनकी मां ने मेहनत कर भारती का क्रिकेट खेलना बंद नहीं होने दिया। भारती के चयन होने पर जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, जॉइंट सेक्रेटरी प्रोफेसर भीष्म सिंह, राजेश शर्मा, अमरीश गुप्ता, महेश गुप्ता और अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों ने बधाई दी।
विज्ञापन

वनडे प्रतियोगिता में होंगी शामिल
कोच सुखदेव शर्मा ने बताया कि भारती ने इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की है। वह काफी समय से स्टेडियम में आकर अपनी प्रैक्टिस में लग जाती। इससे पूर्व वह अंडर-23 कैंप में दो बार और एक बार सीनियर टीम के कैंप में प्रतिभाग कर चुकी है। अब वह बीसीसीआई की ओर से चल रही सीनियर महिला क्रिकेट वनडे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जिला क्रिकेट संघ के सचिव अंशुल मित्तल ने बताया कि मंगलवार रात यूपीसीए से कॉल आने पर भारती शर्मा के उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर क्रिकेट टीम में शामिल होने की सूचना मिली। यूपीसीए ने हवाई टिकट भेजने के साथ 10 जनवरी को तिरुवनंतपुरम पहुंचने को कहा। इसकी सूचना परिजनों काे दे दी गई। बताया कि वहां उप्र की टीम अन्य राज्यों की टीम के साथ वनडे मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed