फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bharat won the silver medal in mini-golf.

Bulandshahar News: मिनी गोल्फ में भरत ने जीता रजत पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bharat won the silver medal in mini-golf.
खुर्जा के फतेहपुर बुजुर्ग गांव में मिनी गोल्फ खेलने में रजत पदक जीतने वाले भरत ( बीच में कैप के
खुर्जा। लखावटी गांव निवासी भरत तिवारी ने मिनी गोल्फ में रजत पदक अपने नाम किया। स्थानीय लोगों ने भरत का स्वागत किया गया। साथ ही भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


फतेहपुर बुजुर्ग गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता रंजना सिंह के आवास पर भरत का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। भरत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के न्यू रायपुर चार दिन पहले राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें देशभर के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इसमें भरत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, भरत को सम्मानित करते हुए रंजना सिंह ने कहा कि युवा खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाते हैं। भरत तिवारी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और परिश्रम से न केवल अपने परिवार बल्कि खुर्जा क्षेत्र एवं उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। इस दौरान भारतभूषण गौतम, ऋषभ पंडित, उपांशु पंडित, अनुज भारद्वाज, दीपक कुमार, सुमित चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed