फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bharat Mata ki Jai and patriotic songs echoed in the Tiranga rally

Bulandshahar News: तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे और देशभक्ति गीत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai and patriotic songs echoed in the Tiranga rally
भारतीय किसान यूनियन महाश​क्ति की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली में शामिल राष्ट्रीय अध्यक्ष व एसपी
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की ओर से रविवार नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें यूनियन के कार्यकर्ता, किसान और अन्य लोग शामिल रहे। यात्रा में भारत माता के जयकारों व देशभक्ति गीतों की गूंज रही। साथ ही शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन

भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा की शुरूआत गांव शिवाली से हुई। यात्रा स्याना अड्डा से होते हुए बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए काला आम पर पहुंचकर देश के शहीदों के नाम माल्यार्पण कर भूड़ चौराहा पहुंची। यहां पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिरोही ने बताया कि तिरंगा रैली में ट्रैक्टर व अन्य वाहन भी शामिल रहे।
विज्ञापन

इसमें एसपी सिटी शंकर प्रसाद व कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चौ. श्यौपाल सिंह भी रैली में तिरंगा लेकर शामिल हुए। रैली के समापन पर कार्यालय पर भंडारा किया गया। इसमें यूनियन के कार्यकर्ता, किसान, नौजवान और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed