फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhakiyu burnt an effigy in protest against the assault on the jawan

Bulandshahar News: जवान से मारपीट के विरोध में भाकियू ने फूंका पुतला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu burnt an effigy in protest against the assault on the jawan
स्याना में गढ़ स्टेट हाईवे मार्ग स्थित भाकियू कैंप कार्यालय पर टोलकर्मियों का पुतला फूंकते भाकि
स्याना। मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा सेना के जवान के साथ मारपीट की घटना से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर के गढ़ स्टेट हाईवे मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए टोल कर्मियों का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शैलेंद्र आर्य ने कहा कि सेना के जवान देश की सरहद पर रहकर देश की रक्षा करते हैं, ऐसे में उसके साथ मारपीट की घटना निंदनीय व शर्मनाक है। टोल कर्मियों की इस हरकत को भाकियू किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि जल्द ही दोषी टोल कर्मियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन बड़ा आंदोलन करते हुए प्रदेश के सभी टोल प्लाजा को फ्री कराएगा। प्रदर्शन के दौरान भाकियू जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान, यशपाल चौधरी, मुदस्सिर खान, रोहताश शर्मा, विष्णु आर्य, पिंटू गुर्जर, कपिश त्यागी व अंकुर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed