फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhakiyu agitated over the non-disclosure of the thefts, protesting at the police station premises

Bulandshahar News: चोरियों का खुलासा न होने पर भड़की भाकियू, थाना परिसर पर धरना प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu agitated over the non-disclosure of the thefts, protesting at the police station premises
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीबीनगर। थाना क्षेत्र के चार गांव में बीते दिनों हुई चोरी की विभिन्न घटनाओं का खुलासा न होने से आक्रोशित भाकियू (टिकैत गुट) ने थाना परिसर पर धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने थाना पुलिस से घटनाओं का खुलासा जल्द कराने की मांग की। किसानों के बीच पहुंचे सीओ स्याना 15 दिन में खुलासे का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।

थाना परिसर पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। किसान नेता कैप्टन बिशनपाल सिंह सिरोही ने कहा कि गत माह स्याना तहसील परिसर में आयोजित की गई किसान पंचायत में बीबीनगर थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का मुद्दा उठाया गया था, जिसमें सीओ स्याना पुलिस ने एक सप्ताह में घटनाओं का खुलासा कराने का आश्वासन दिया था। तय समय में कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। थाना क्षेत्र के गांव बैनीपुर, डारोली, नगला उग्रसेन व लाड़पुर में अज्ञात चोरों ने दर्जन भर घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। थाना पुलिस के अथक प्रयासों के बाबजूद भी घटनाओं का खुलासा नहीं हो सका है। थाना प्रभारी के आश्वासन से असंतुष्ट भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे सीओ स्याना भास्कर मिश्रा ने पंद्रह दिन में घटनाओं का खुलासा कराने का आश्वासन दिया। किसान पंचायत की अध्यक्षता सतेंद्र सिंह व संचालन कैप्टन बिशनपाल सिंह सिरोही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed