फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhaidooj

बसों में दुश्वारियां झेल भाइयों के घर पहुंची बहनें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bhaidooj
बसों में दुश्वारियां झेल भाइयों के घर पहुंची बहनें
विज्ञापन

बुलंदशहर। भाईदूज पर बृहस्पतिवार को बहनें दुश्वारियां झेलते हुए अपने भाईयों के घर पहुुंची। रोडवेज बस अड्डे और निजी बस अड्डों पर महिलाओं की भीड़ रही। वहीं बस में चढ़ने के बाद सीट पर बैठने को लेकर महिलाओं में मारामारी भी रही। वहीं रोडवेज की बसें न मिलने पर निजी बस और डग्गामार वाहन यात्रियों के लिए सहारा बनें। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहन में सफर करना पड़ा।
भाईदूज पर बहनें भाई के घर पहुंचने के लिए सुबह से ही घरों से निकल पड़ी थी। कोई दोपहिया वाहन से तो कोई कार या अन्य साधन से निकली। उप्र परिवहन निगम ने भाईदूज पर पर्याप्त मात्रा में बस चलाने के दावे किए, लेकिन बस अड्डों को छोड़कर जिले के अन्य स्थानों पर बहनें और यात्री रोडवेज बस का इंतजार करते रहे। रोडवेज बस न मिलने पर बहनों समेत अन्य यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहन में सफर करना पड़ा। इस दौरान सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि रोडवेज की बसों में चढ़ने के लिए जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके चलते उन्हें खिड़की या खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। हालत ये थे कि रोडवेज अड्डे पर जो भी बस आती है उसमें पुरुष यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती है और बहनें चढ़ने से वंचित रह जाती। वहीं कुछ ऐसे भी यात्री रहे जो बसों के शीशे से अंदर जाते हुए नजर आए। वहीं नगर के रोडवेज बस अड्डे के अलावा जिले में जगह-जगह बहनों और अन्य यात्रियों को बसों के इंतजार में खड़े देखा गया। काफी समय बस का इंतजार करने के बाद उन्होंने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया और जान जोखिम में डालकर सफर किया। प्राइवेट बसों में यात्रियों को खिड़की पर लटके और छत पर जोखिम भरी यात्रा करते देखा गया। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि भाईदूज पर यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए बसअड्डे पर बसों के आने पर तत्काल रवाना किया गया। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ यात्रियों को परेशानी हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed